झाबुआ – सोयाबीन की कटाई हेतु क्षेत्र से पलायन पर निकले मजदूरों के साथ हुई सड़क दुर्घटना। जानकारी अनुसार पेटलावद विकासखण्ड की ग्राम पंचायत छायन पश्चिम से बुधवार को बड़ी संख्या में मजदूर सोयबिन कटाई हेतु निकले थे, जिनकी आयशर ट्रक उज्जैन के समीप नलवा गाँव मे असन्तुलित होकर पलटी खा गई। जिससे दर्जनों मजदूर घायल हुए है। घायलों में महिलाए भी शामिल है। जिनका उपचार स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।
सोर्स - झाबुआ से मनोज उपाध्याय