रामायण पर आधारित प्रस्तुति के साथ देंगे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश
देवास। दशहरे के अवसर पर बुराई के प्रतीक रावण दहन का कार्यक्रम सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति एवं युवा क्लब राधागंज द्वारा 8 अक्टूबर को शाम 7 बजे पुलिस ग्राउंड राधागंज में होगा। समिति के अध्यक्ष ठा.सुरेन्द्रसिंह गौड ने बताया कि रंगारंग प्रस्तुती के साथ आकर्षक बहुरंगी आतिशबाजी का आयोजन मांगीलाल छगनीराम एण्ड कंपनी के विशेष सहयोग से होगा।
संस्था कमलानी द्वारा रामायण पर आधारित राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की शानदार प्रस्तुति के साथ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया जाएगा। साथ ही गायक देवेन्द्र पंडित द्वारा सुमुधर भजनो की प्रस्तुति दी जाएगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री मप्र शासन सज्जनसिंह वर्मा, विधायक श्रीमंत गायत्रीराजे पवार, सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी, महाराज विक्रमसिंह पवार, कलेक्टर श्रीकांत पाण्डे, पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर सोलंकी होंगे। अध्यक्षता महापौर सुभाष शर्मा, सभापति अंसार एहमद, निगम आयुक्त संजना जैन करेंगी।
विशेष अतिथि पूर्व महापौर जयसिंह ठाकुर, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार, जिला महामंत्री फूलसिंह चावड़ा, दुर्गेश अग्रवाल, शौकत हुसैन, समाजसेवी नरेन्द्र जैन होंगे।
समिति ने शहर की जनता से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। उक्त जानकारी बसंत वर्मा ने दी।प्रयास न्यूज़ मध्यप्रदेश
देवास से अर्पित साहू की रिपोर्ट