Prayas News MP, इंदौर :बडा प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी... भजन के साथ श्री परशुराम सर्व ब्रह्मण संघ महिला प्रकोष्ठ ने किया कन्या पूजन


श्री परशुराम सर्व ब्रह्मण संघ (मध्य प्रदेश )इन्दौर महिला प्रकोष्ठ द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व पर माँ अन्नपूर्णा मंदिर मे माँ अन्नपूर्णा का भव्य पूजन , विशाल भजन व कन्याओं का पादुका पूजन, फूलो से स्वागत पूजन, गरबे व प्रसादी का भव्य आयोजन किया गया ।


आयोोजन में महिलााएं भजनों और ढोलक की थाप पर धिरकने से खुद को रोक नही पाई और माँ जगदंबा के भजनों पर खूब गरबा किया।बड़ा प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी,पंखिड़ा ओ पंखिड़ा, छोटी छोटी गैया छोटे छोटे ग्वाल जैसे भजनों पर बच्चे,बुजुर्ग, युवा सभी झूमने लगे।


इस दौरान आने वाले अतिथियों को संयोजक मोनिका शर्मा शर्मा द्वारा केसरिया दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया।


आयोजक मधुलीका मिश्रा, अनिता शुक्ला, सुधा दीक्षित, रमा शर्मा नेे बताया कि इस अवसर पर कविता मिश्रा, सीमा शर्मा, उषा शर्मा, मंजू जोशी, इस्मीता मेहता, प्रफूला शर्मा, छाया दुबे, अनिता शर्मा, अनिता जोशी, किरण शर्म, हेमलता तिवारी, लता तिवारी, साधना तिवारी, कोशिका मिश्रा, कुसुम तिवारी, सुषमा मिश्रा, कल्पना शर्मा, सरोज जोशी, मीना पंचोली, मेघा मिश्रा, कौशल्या मिश्रा, विजय लक्ष्मी मिश्रा , रत्नप्रभा मिश्रा , राजेश्वरी जोशी , चांदनी पांडे , रंजना पाठक ,मनोरमा पंचोली, आभा शर्मा , वर्षा उपाध्याय , कल्पना पांडे , लता तिवारी, श्रध्दा शर्मा सहित सैकड़ों मातृ शक्ति उपस्थित थी ।


उक्त जानकारी संयोजक मोनिका शर्मा ने दी ।


- - - - - - - - - - - -


Facebook Page - Prayas News MP/प्रयास


Googal - prayasnews . page