Prayas News MP, इंदौर :महात्मा गाँधी की तरह दूरदृष्टि व्यक्तित्व है महेश जोशी , पिंटू भी कॉंग्रेस का सच्चा सिपाही - दिग्विजय सिंह
 

आदित्य उपाध्याय,इंदौर। मेरे राजनीतिक गुरु महेश जोशी है।और समय समय पर आज भी उनसे सलाह लेता हूँ।जोशी महात्मा गाँधी की तरह ही दूरदृष्टि वाले व्यक्तित्व है।कॉंग्रेस जब विपरीत परिस्थितियों से गुजर रही थी तब महेश भाई ने ही मजबूती से पार्टी के साथ कदम से कदम मिलाकर संगठन का साथ दिया।


-

आज भी महेश भाई के मार्गदर्शन में उनके पुत्र पिंटू भी कॉंग्रेस की सेवा कर रहे है। यह कहना है मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का।

सिंह महात्मा गांधी की 150वी जयंती पर आनंद मोहन माथुर सभागृह में संबोधित कर रहे थे।सिंह ने कहा कि आज हर हर मोदी घर घर मोदी कहकर देश मे साम्प्रदयिकता की आग फैलाई जा रही है।युवा पीढ़ी को गलत दिशा में ले जाने का प्रयास भी कुछ लोगो द्वारा किया जा रहा है।सिंह ने कहा कि आज के इस दौर में अहिंसा का रास्ता अपनाना होगा ।

आज महात्मा गांधी के जीवन पर स्कूल कॉलेजों में अभियान चलाने की जरूरत है।आयोजन में सभी धर्मों के लोग उपस्थित रहे ।संचालन दीपक जोशी पिंटू ने किया।प्रयास न्यूज़ मध्यप्रदेश

 

Facebook Page - Prayas News MP / प्रयास न्यूज़

Googal - prayasnews . Page