Prayas News Mp,शाजापुर : समूह मछली पालन से सालाना 5 लाख रुपए की कमाई


 


प्रयास News शाजापुर - राधे मछुआ स्वसहायता समूह द्वारा उन्नत तरीके से मत्स्य पालन करने से आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। राधे मछुआ स्वसहायता समूह अध्यक्ष दिनेश केवट ने बताया कि उन्होंने शाजापुर नगर के समीप ग्राम कांजा का तालाब मछली पालन के लिए पट्टे पर लिया है। इस तालाब में वे उन्नत तरीके से मछली पालन कर रहे हैं, जिससे समूह के सभी 11 सदस्यों की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है।समूह मछली पालन से प्रतिवर्ष लगभग 5 लाख रूपये कमा लेता है।


समूह को मछली पालन विभाग द्वारा नाव, जाल एवं डोंगी तथा मत्स्य आहार के लिए सहायता प्राप्त हुई है। समूह इसके साथ-साथ लाहोरी तालाब में भी मछली पालन कर रहा है। समूह को मछली पालन के क्षेत्र में वर्ष 2016 में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।


केवट ने बताया कि समूह,अन्य तालाबों के मछली पालकों से मछली क्रय कर स्थानीय बाज़ार में बेचता है, जिससे उसे अतिरिक्त आमदनी होती है। समूह के सदस्यों की पारिवारिक स्थिति में सुधार आया है। अब उनके बच्चे शिक्षण प्राप्त करने अच्छे स्कूलों में जा रहे हैं। समूह के सदस्यों को मछली पालन विभाग द्वारा फिशरमेन क्रेडिट कार्ड भी दिये गये हैं। इसकी मदद से समूह अपनी जरूरतों की सामग्री क्रय करते हैं। साथ ही विभाग द्वारा समूह के सदस्यों का बीमा भी कराया गया हैPrayas News MP


- शाजापुर से सागर गौड़ Prayas News MP