Prayas News MP, इंदौर : मंत्री सिलावट बेखबर - विधायक बने हुए है राजेश सोनकर


आदित्य उपाध्याय, इंदौर। कॉंग्रेस सरकार बने एक साल होने को आया है लेकिन इंदौर जिले की साँवेर विधानसभा में विधायक कॉंग्रेस का है या भाजपा का यह तय नही हो पा रहा है।लेकिन एक बस स्टॉप पर लगे बोर्ड पर आज भी पूर्व विधायक राजेश सोनकर को विधायक बताया जा रहा है।जबकि इस क्षेत्र के वर्तमान विधायक मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री बने है।



 

साँवेर - उज्जैन रोड पर बने बस स्टॉप पर आज भी मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और साँवेर विधायक राजेश सोनकर को ही बताया जा रहा है।

जिसे देखकर स्थानीय ग्रामीण रहवासियों द्वारा आज भी कहते सुना जा रहा है कि हमारे क्षेत्र का विधायक सोनकर ही है, सिलावट तो मंत्री है।

यह सब मामला बस स्टॉप पर बने उस बोर्ड के कारण बन रहा है जिस पर साँवेर का विधायक भाजपा के डॉ.राजेश सोनकर को बताया जा रहा है।

आश्चर्य की बात यह है कि उस रोड से कई बार साँवेर के वर्तमान विधायक स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट निकले होंगे, उनके सैकड़ो कार्यकर्ता भी इस क्षेत्र में रहते होंगे लेकिन किसी का इस बात पर ध्यान न जाना ,कॉंग्रेस की सक्रियता पर प्रश्नचिन्ह लगाता है।खास बात यह है कि आज तक उक्त बोर्ड को सम्बंधित विभाग द्वारा निकाला या बदला क्यो नही गया  . ? प्रयास न्यूज़ मध्यप्रदेश