Prayas News MP, इंदौर : सूरज ढलते ही दुर्गंध शुरू, हजारों रहवासियों की जान आफत में


प्रयास न्यूज़ इंदौर : शहर में अजीब सी दुर्गंध से आम जनता परेशान है। शाम को सूरज ढलते ढलते दुर्गंध आना शुरू हो जाती है जो लगभग दो घँटे से अधिक समय तक रहती है। लेकिन आज तक यह पता नही चल पाया है कि आखिर यह दुर्गंध आती कहा से है। कही यह दुर्गंध किसी की जान की दुश्मन ना बन जाए।


पलासिया,तिलकनगर, साईनाथ कालोनी, वंदना नगर सहित अनेक क्षेत्रों में इस दुर्गंध ने अजीब सी दहशत रहवासियों में हो गई है। बताया जा रहा है कि इस दुर्गंध के कारण सास की बीमारी के साथ साथ चरम रोग सहित कई बीमारियां होने का खतरा है। नगर निगम भी इस दुर्गंध का पता अब तक नही लगा पाया है। हालांकि कलेक्टर ने इस मामले में संज्ञान जरूर लिया है और जल्द ही इसका पता लगाकर इसका निराकरण करने के प्रयास किए जाएंगे।प्रयास न्यूज़ इंदौर