Prayas News MP, देवास : सिविल हॉस्पिटल का लिपिक रिश्वत लेते धराया


प्रयास न्यूज देवासरिश्वतखोर में कोई दया की भावना नहीं होती यह आज सिद्ध हो गया। देवास के महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय में पदस्थ एक नर्स की मौत के बाद उसके कैंसर ग्रस्त पति से नर्स के फंड्स दिलवाने के एवज में ₹3 लाख की रिश्वत मांगने वाला मुख्य लिपिक तेजकरण परमार आज लोकायुक्त पुलिस के हत्थे चढ़ गया।


सिविल हॉस्पिटल में पदस्थ मुख्य लिपिक तेजकरण परमार को 1 लाख रूपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस उज्जैन में रंगे हाथों पकड़ा गया है।


सिविल हॉस्पिटल में पदस्थ मृत नर्स पुष्पा राठौर की शासकीय सेवा में रहते हुए शासकीय जमा राशि निकालने के एवज में मुख्य लिपिक ने साढ़े 3 लाख रूपये की रिश्वत मांगी थी।


चूंकि मृत नर्स का पति राजू एलेग्जेंडर खुद कैंसर से ग्रस्त है उसने अपने मित्र आनंद सिंह ठाकुर को रिश्वत देने के लिए कहा। जैसे ही आनंद सिंह ठाकुर ने देवास कृषि उपज मंडी गेट के पास लिपिक तेजकरण परमार को बचे हुए ₹1 लाख की रिश्वत दी तभी पहले से मौजूद उज्जैन की लोकायुक्त पुलिस ने उसे धर दबोचा।


लोकायत पुलिस की कार्रवाई डीएसपी वेदांत शर्मा के नेतृत्व में टीआई राजेंद्र वर्मा और उनके स्टाफ द्वारा की गई


प्रयास न्यूज मध्यप्रदेश