प्रयास न्यूज़, इंदौर : इंदौर के प्रख्यात रंगकर्मी रजनीश दवे द्वारा लिखित एवं निर्देशित मालवी नाटक " चली रया हे फजीता" का मंचन अदा थियेटर के कलाकारों द्वारा २ फरवरी २०२० को देवपुत्र सभागृह में किया गया ।
जिसमे विख्यात कवियत्री, मालवी बोली कि पहचान और अपनी कला से शहर ही नही,अपितु प्रदेश और देश का नाम रोशन करने वाली भोली बेन के नाम से सुप्रसिद्ध सुश्री हेमलता शर्मा को कवियत्री सम्मान से सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम साहित्यकार स्व. चंद्रशेखर दुबे एवं स्व. पन्नालाल नायाब की स्मृति में औदुम्बर साहित्य सम्मेलन में हुआ। नाटक में मुख्य पात्र बाबूराव का किरदार रजनीश दवे ने निभाया। साथी कलाकार थे- सुश्री हेमलता शर्मा, राजेंद्र व्यास, मधु बेद, सागर सेंडे, मृदुला दवे, आशीष संवत्सर, अजय जोशी, आशीष जोशी, सचिन,अनिल भाटिया, म्यूजिक भाविनी दवे द्वारा दिया गया।
दिव्य ब्राह्मण एकता कल्याण संगठन की राष्ट्रीय सलाहकार सुश्री हेमलता शर्मा (भोली बैन) को काव्य पाठ हेतु कवियित्री सम्मान से सम्मानित किए जाने पर दिव्य ब्राह्मण एकता कल्याण संगठन कल्याण की राष्ट्रीय संरक्षक श्रीमती विजयलक्ष्मी गणेश उपाध्याय, चयन समिति अध्यक्ष शरद द्विवेदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य राघवकीर्ति, राष्ट्रीय प्रभारी युवा मोर्चा आकांक्षा बिदुआ, सुश्री रागनी पांडेय फिल्म निर्माता एवं अभिनेत्री, सुश्री अंचल भार्गव जिला अध्यक्ष रायसेन एवं संगठन के सभी पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी!
Prayas News MP