Prayas News MP ,देवास : 24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा ,औद्योगिक थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता

औद्योगिक थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता



 


प्रयास न्यूज देवास : प्रेमिका ने अपने प्रेमी का एक अन्य प्रेमी, भाई व पति के साथ मिलकर कत्ल किया था। बताया गया है कि औद्योगिक थाना क्षेत्र के अयोध्या बस्ती में एक व्यक्ति का शव घर के अंदर बल्ली पर लटका हुआ मिला था। शव को उतारकर उसका पोस्टमार्टम कर मामले को जांच में लिया था। आज सुबह पुलिस ने इस हत्या कांड का खुलासा किया है।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक व डीएसपी हैडक्वार्टर के निर्देशन में अयोध्या नगर में संतोष पिता नारायण सिंह उम्र 28 साल की आत्महत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायमी की थी, परन्तु शरीर पर आई चोंटो के निशान व संदेहास्पद घटना स्थल को देखते हुए एवं डाक्टर द्वारा पीएम रिपोर्ट प्राप्त होने पर यह पाया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति/व्यक्तियों ने मिलकर संतोष का गला दबाकर हत्या कर उसे फांसी की फंदे पर लटका दिया है।


औद्योगिक थाना क्षेत्र पुलिस द्वारा कार्यवाही कर 24 घंटे के अंदर ही आरोपी प्रेमिका ममता व उसका एक अन्य प्रेमी लखन, प्रेमिका का भाई महेन्द्र व प्रेमिका के पति अजब सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। पुलिस ने बताया की मामले को लेकर विवेचना जारी है।


इस सराहनीय कार्य हेतु पुलिस अधीक्षक कृष्णावेणी देसावतु ने पुरी टीम को पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।
इनका रहा सराहनीय कार्य - 
थाना प्रभारी उ.पु.अ. प्रतिष्ठा राठौर , उप निरीक्षक श्रीपाल सिह परिहार, सउनि पर्वत सिह परिहार, प्रआर  मनोज पटेल , आर. अर्पित , आर. सतीष सिह सिकरवार, म.आर. नेहा ठाकुर ,म.आर. प्रिया शर्मा , नगर सैनिक तेजसिह मण्डलोई का सराहनीय कार्य रहा।


Prayas News MP